आनंद महिंद्रा;
महिंद्रा एंड महिंद्रा ने पिछले साल अपनी मोस्ट अवेटेड XUV700 को बाजार में लॉन्च किया। लॉन्च के बाद से ही XUV बाजार में धमाल मचा रही है, महिंद्रा ने गुरूवार को जारी किये एक ब्यान में बताया की XUV700 को अभी तक करीब 1 लाख बुकिंग मिल चुकी है साथ ही कंपनी ने ये भी दवा किया की इतने काम समय में ही 1 लाख बुकिंग आकड़ा छूने वाली है देश की पहली XUV बन गई है। महिंद्रा XUV700 को 7 अक्टूबर को 2021 में भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया था जिसके बाद से ही इसकी बंपर बिक्री हो रही है, कंपनी के मुताबित इस XUV को सबसे ज्यादा युवा वर्ग के ग्राहक पसंद कर रहे है। भारी डिमांड की वजह से इस XUV को डेलिवरी के लिए ग्राहकों को करीब 6 से 8 महीनो तक का इंतज़ार करना पड़ रहा है।
महिंद्रा एंड महिंद्रा;
इतना ही नहीं इस XUV की टॉप वेरिएंट AX7 के लिए ग्राहको को 12 महीनो तक इंतजार करना पड़ सकता है, कीमत पर नजर डाले तो महिंद्रा XUV700 एक्स शोरूम कीमत 12.95 से 23.80 के बीच रखी गौ है, ये XUV 2.2 लीटर 4 सिलिंडर टर्बो चार्ज डीजल इंजिन और 2.0 लीटर 4 सिलिंडर टर्बो पेट्रोल इंजन ऑप्शन में उपलबध है। कार का पेट्रोल इंजिन करीब 200 BHP power और 380 नम टॉर्क देता है साथ ही इसमें 4 अलग अलग ड्राइविंग मोड दिए गए है। महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपने ब्यान में ये भी डायनामिक सप्लाई चैन में परेशानियो की बावजूद कंपनी XUV700 के 14 हज़ार यूनिट को डेलिवरी करने में सफल रही है और आने वाले समय में कंपनी की पूरी कोशिश होगी की वैटिंग पीरियड को काम किया जाए की ताकि ग्राहको को जल्द से जल्द इस XUV डेलिवरी दी जा सके।
More Stories
Twitter चलाने के लिए देने होंगे पैसे।हिंदी न्यूज़।
बंद हुई Datsun कार,भारत से समेटा कारोबार।हिंदी न्यूज़।
स्वैपिंग पॉलिसी आ गई। हिंदी न्यूज़।